केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 20 जनवरी को कहा कि भारतीय टेक्सटाइल और वस्त्र उद्योग का भी जल्द ही अपना मानक आकार होगा।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 20 जनवरी को कहा कि भारतीय टेक्सटाइल और वस्त्र उद्योग का भी जल्द ही अपना मानक आकार होगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समित के दौरान ईरानी ने कहा कि साइज इंडिया परियोजना लाने से पहले कपड़ों के नाप के लिए एक अध्ययन किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने यह भी कहा कि यह परियोजना भारत के इतिहास में अपनी तरह की पहली परियोजना है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कपड़ा उद्योग में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए गुजरात को पिछले साढ़े चार साल में 1,800 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
उन्होंने ने कहा कि इस आवंटन के बाद, राज्य के कपड़ा उद्योग में 30,000 करोड़ रुपये का नया निवेश आया। मंत्री ने कपड़ा बाजार की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए एक अध्ययन करने की भी घोषणा की।
इस मौके पर स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि हमारे देश में घरेलू और विदेशी दोनों तरह की बड़ी माँगों को पूरा करने की क्षमता है लेकिन, हमारे देश के इतिहास में इससे पहले कभी भी हमारे घरेलू बाजार की ताकत और परिमाण का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन नहीं किया गया था।
ईरानी ने कहा कि केंद्र जल्द ही बाजार की घरेलू मांग को वर्गीकृत करने के लिए एक सांख्यिकीय अध्ययन शुरू करेगा ताकि यह उद्योग के निर्माण और मजबूती के लिए एक आधार बन जाए।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
