सरकार आगामी बजट में कुछ चिकित्सा उपकरणों पर सीमा शुल्क में कटौती करने पर विचार कर सकती है।
सरकार आगामी बजट में कुछ चिकित्सा उपकरणों पर सीमा शुल्क में कटौती करने पर विचार कर सकती है। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इस तरह के उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन के लिए सरकार यह कदम उठा सकती है। सूत्र ने कहा कि इससे सरकार की महत्वाकांक्षी 'मेक इन इंडिया' पहल को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ सीआईआई ने अपने बजट पूर्व ज्ञापन में सरकार से पीडीएस प्लेट्स पर सीमा शुल्क को 10 से घटाकर 2.5 प्रतिशत करने की मांग की है। इसका इस्तेमाल नाक की सर्जरी में होता हैं।

वहीं उद्योग मंडल ने इसके अलावा जोड़ों को बदलने वाले और रीढ़ की हड्डी के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर भी सीमा शुल्क घटाने का आग्रह किया है।
सीआईआई ने कहा कि पीडीएस प्लेट्स पर सीमा शुल्क घटाने से लागत कम होगी और इससे मरीजों को लाभ होगा। सरकार ने हाल में विनिर्माण को प्रोत्साहन, निवेश आकर्षित करने और निर्यात बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण संवर्द्धन परिषद (एनएमडीपीसी) का गठन किया है।
चिकित्सा उपकरणों में कोई भी उपकरण, प्रत्यारोपण, सामग्री या अन्य लेख शामिल हैं, चाहे अकेले या संयोजन में उपयोग किया जाता है। जिसमें इसके निर्माता द्वारा विशेष रूप से एक या अधिक विशिष्ट उद्देश्यों के लिए मानव या जानवरों के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर शामिल हैं।
फार्मास्युटिकल क्षेत्र में भारत वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर चुका है लेकिन यह बात चिकित्सा उपकरण उद्योग के साथ लागू नहीं होती। फिलहाल चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में स्वत: मंजूर मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति है। सरकार एक फरवरी को बजट पेश करेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
