चुनाव से पहले महिलाओं को राहत देने के लिए सरकार कई तरह के फैसले कर सकती है। जिसमें महिलाओं को मातृत्व लाभ के तौर पर मिलने वाली संपूर्ण राशि को करमुक्त करने का प्रस्ताव शामिल है।
चुनाव से पहले महिलाओं को राहत देने के लिए सरकार कई तरह के फैसले कर सकती है। जिसमें महिलाओं को मातृत्व लाभ के तौर पर मिलने वाली संपूर्ण राशि को करमुक्त करने का प्रस्ताव शामिल है।
इसके साथ ही महिलाओं के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर विशेष रियायत देने और सरकार द्वारा की जाने वाली खरीद में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
मातृत्व लाभ की संपूर्ण राशि को टैक्स फ्री करने पर गौर
सूत्रों का कहना हैं कि सरकार महिलाओं के लिए विशेष छूट के अलग-अलग मसौदों पर विचार किया जा रहा है। महिला विकास मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि सरकार हर स्तर पर महिला सशक्तीकरण के उपायों पर गौर कर रही है।
मातृत्व लाभ के तौर पर दी जाने वाली संपूर्ण राशि को टैक्स-फ्री करने के अलावा प्रसव और प्रसव के बाद लाभ के लिए निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में ठोस उपायों पर गौर किया जा रहा है।
महिला केंद्रित योजनाओं पर फोकस
हालांकि सूत्रों का कहना हैं कि सरकार द्वारा की जानेवाली खरीद में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी सरकार गौर कर रही है। बता दें कि यह प्रावधान किया जा सकता है कि सरकारी खरीद में कुछ प्रतिशत महिला उद्यमियों के माध्यम से ही की जाए।
जिससे वह उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित होंगी। सूत्रों की माने तो सरकार जेंडर बजटिंग को भी सभी राज्यों में अनिवार्य बनाया जाए। जिससे महिला केंद्रित योजनाओं पर फोकस किया जा सके।
कार्यबल में महिलाओं की संख्या 50 फीसदी तक का लक्ष्य
महिला व बाल विकास मंत्रालय के जानकारों का कहना हैं कि सरकार 2030 तक देश के कार्यबल में महिलाओं की संख्या 50 फीसदी तक करने के लक्ष्य के साथ महिलाओं को विशेष रियायतें उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
हर सेक्टर में महिलाओं को रियायतें दी जा रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि सरकार ने पिछले साल ही मातृत्व अवकाश की अवधि बढ़ाकर 26 सप्ताह करने का प्रस्ताव मंजूर करते हुए इस संबंध में विधेयक पारित कराया था। सरकार का कहना है कि महिलाओं के लिए कर में छूट का दायरा बढ़ाने के कई प्रस्ताव सरकार के सामने हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications