सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोना 40 रुपये के उछाल के साथ 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।
सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोना 40 रुपये के उछाल के साथ 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। बीते दो दिनों की गिरावट के बाद आज वेडिंग सीजन की मांग को देखते हुए स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी ने कीमतों में इजाफा किया है।

हालांकि, सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। भारत में आज के सोने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आपको बता दें कि बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली उभरने तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: यहां सोने में सुधार दर्ज हुआ।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,283.40 डॉलर प्रति औंस हो गया हालांकि, चांदी 9.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ 15.39 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गई। भारत में आज के चांदी के भाव जानने के लिए आप यहां देख सकते है।
जबकि राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए के सुधार के साथ क्रमश: 33,200 रुपए और 33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,500 रुपए पर स्थिर रहा।
वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर भाव 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बने रहे है। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 58 रुपये से घटकर 39, 140 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 77 हजार रुपये और 78 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गये।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
