नई दिल्ली। रकार आगामी एक फरवरी को पेश होने वाले वर्ष के बजट 2019 (Budget 2019) में कृषि ऋण के लक्ष्य को करीब 10 प्रतिशत बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसानों को अगले साल करीब 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन बैंकों और वित्तीय संस्थानों से मिल सकेगा। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार का लक्ष्य 11 लाख करोड़ रुपये का कृषि ऋण का है। सरकार हर साल कृषि क्षेत्र के लिए ऋण लक्ष्य बढ़ाती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार का कहना है कि बजट 19 (Budget 2019) में भी इसे बढ़ाया जाएगा। इस बात के संकेत हैं कि यह लक्ष्य करीब 10 फीसदी बढ़ाकर 12 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है।

लक्ष्य से ज्यादा बंटता है एग्री लोन
सूत्रों ने कहा कि हाल के बरसों में प्रत्येक वित्त वर्ष में दिए गए एग्री लोन का आंकड़ा लक्ष्य से अधिक रहा है। उदाहरण के तौर पर, वर्ष 2017-18 में किसानों को 11.68 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया था, जो उस वर्ष के लिए निर्धारित 10 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य से काफी अधिक था। इसी तरह, वित्त वर्ष 2016-17 में 10.66 लाख करोड़ रुपये के फसली ऋणों का वितरण किया गया, जो 9 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरण लक्ष्य से कहीं अधिक था।
सरकार देती है सस्ता कर्ज
कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरीके से मदद करती है। इसमें एक तरीका किसानों को सस्ता कृषि उपलब्ध कराना भी है। सूत्रों ने कहा कि संस्थागत ऋण मिलने पर किसानों को गैर-संस्थागत स्रोतों से कर्ज नहीं लेना पड़ता है। इससे किसान साहूकारों के कर्ज के जाल से बच जाता है।
कैसे मदद करती है सरकार
सरकार किसानों को 7 फीसदी प्रति वर्ष की प्रभावी दर पर तीन लाख रुपये तक का अल्पकालिक कृषि ऋण सुनिश्चित कराने के लिए दो प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देती है। किसानों द्वारा समय पर कर्ज भुगतान की स्थिति में तीन फीसदी का अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाता है। इस तरह किसानों को प्रभावी ब्याज दर में चार प्रतिशत की राहत मिल जाती है। अगर इस बजट 2019 (Budget 2019) में ऐसा प्रस्ताव आया तो किसानों को काफी सुविधा होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
