दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शनिवार को 60 रुपये और टूटकर 33,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शनिवार को 60 रुपये और टूटकर 33,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इसकी अहम वजह स्थानीय बाजार मेंद जौहरियों की ओर से मांग कमजोर पड़ना है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के धीमे रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया।
वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों की मांग घटने से चांदी भाव भी 280 रुपये घटकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना भाव टूटा है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.77 प्रतिशत टूटकर 1,282.30 डॉलर और चांदी भाव 1.26 प्रतिशत घटकर 15.41 डॉलर प्रति औंस रही। भारत के विभिन्न शहरों में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां देंखे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 60-60 रुपये घटकर क्रमश: 33,160 रुपये और 33,010 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
सोना भाव शुक्रवार को 80 रुपये प्रति दस ग्राम घट गया था। हालांकि आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 25,500 रुपये प्रति इकाई पर बना हुआ है। भारत के विभिन्न शहरों में आज में चांदी के कीमत जानने के लिए यहां देखिए।
इसी प्रकार हाजिर चांदी का भाव 280 रुपये टूटकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 382 रुपये टूटकर 39,198 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 77,000 रुपये और बिकवाली भाव 78,000 रुपये पर बना रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
