डीटीएच, केवल और टीवी चैनलों को लेकर आ रही खबर के बीच एक और खबर आ रही है वो यह कि टीवी चैनल बंद हो सकते हैं।
डीटीएच, केवल और टीवी चैनलों को लेकर आ रही खबर के बीच एक और खबर आ रही है वो यह कि टीवी चैनल बंद हो सकते हैं। जी हां बुधवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के चेयरमैन आरएस शर्मा ने गुरुवार को कहा है कि उपभोक्ताओं को अपनी पसंद के चैनल चुनने की पूरी आजादी देने के बाद सिर्फ लोकप्रिय चैनल ही अपना अस्तित्व बचा पाएंगे और शेष चैनल अपने-आप ही बंद हो जाएंगे।
इस मौके पर ट्राई के चेयरमैन ने कही यह बात
यह बात दिल्ली के प्रगति मैदान में अभियंता सोसायटी की प्रदशर्नी के उद्घाटन के मौके पर ट्राई के चेयरमैन ने कहा कि नई व्यवस्था से वे चैनल अपने-आप समाप्त हो जाएंगे जिन्हें कोई नहीं देखता। इससे चैनलों को लेकर शिकायतों में भी कमी आएगी।
पुरानी व्यवस्था की कमियों को नई व्यवस्था में ठीक किया गया है
इस मौके पर ट्राई के अध्यक्ष ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में कुछ खामियां थीं, जिन्हें नई व्यवस्था में ठीक किया गया है। उपभोक्ता को पता नहीं था कि वह जो चैनल देख रहे हैं उनकी कीमत क्या है। उपभोक्ता को अपनी पसंद का चैनल चुनने की पूरी स्वतंत्रता भी नहीं थी।
1 रुपए में खरीदी गई चीज ग्राहक को 5 रुपए में मिलती थी
साथ ही कार्यक्रम बनाने वाले चैनल को उसके उत्पाद की कीमत तय करने का अधिकार नहीं था। उपभोक्ता और उत्पादक दोनों के लिए वितरक ही दर तय करता था। उन्होंने ने कहा कि उत्पादक से एक रुपए में खरीदी गई चीज ग्राहक को पांच रूपए में दी जा रही थी।
मनमानी वसूले जा रहे थे पैसे
इसके अलावा कोई एक वितरक जो उत्पाद पांच रुपए में दे रहा था, वही उत्पाद दूसरा वितरक 20 रुपए में दे रहा था। अब सबकुछ ठीक हो गया है। उत्पादक को स्पष्ट जानकारी होगी कि कितने लोग उसके चैनल को पसंद कर रहे हैं और इस प्रकार उसे कार्यक्रम बनाने और चैनल का किराया तय करने में आसानी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
