यहां पर आपको हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के तीसरी तिमाही का रिजल्ट बताएंगे।
एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का मुनाफा वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में करीब 9 प्रतिशत बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 1444 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 1326 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। तो वहीं इस दौरान एचयूएल की आय 11.3 प्रतिशत बढ़कर 95558 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एचयूएल की आय 8590 करोड़ रुपए रही थी।

बता दें कि सालाना आधार पर HUL का एबिटडा 1680 करोड़ रुपए रहा है। तो वहीं एबिटडा मार्जिन 19.6 प्रतिशत से बढ़कर 21.4 प्रतिशत रहा है।
इसके अलावा तीसरी तिमाही में एचयूएल का होम केयर कारोबार की आय 3148 करोड़ रुपए रही है। जबकि पिछले वित्त की समान अवधि में होम केयर कारोबार की आय 2741 करोड़ रुपए रही थी। इस दौरान होम केयर कारोबार का एबिट 354 करोड़ रुपए से बढ़कर 404 करोड़ रुपए रहा है।
तो वहीं सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एचयूएल के ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कारोबार की आय 4090 करोड़ रुपए से बढ़कर 4539 करोड़ रुपए रही। इस दौरान ब्यूटी एंड पर्सनल केयर कारोबार का एबिट 1007 करोड़ रुपए से बढ़कर 1162 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर फूड्स एंड रिफ्रेशमेंट कारोबार की आय 1572 करोड़ रुपए से बढ़कर 1728 करोड़ रुपए रही। जबकि फूड्स एंड रिफ्रेशमेंट कारोबार का एबिट 172 करोड़ रुपए से बढ़कर 244 करोड़ रुपए रहा है।
HUL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहता के अनुसार मांग स्थिर रहने की उम्मीद है। उनका कहना है कि आगे माइक्रोइकोनॉमिक वातावरण कैसा रहता है, इस पर हमारी नजर है। हमारा लक्ष्य लाभदायी और जिम्मेदार वृद्धि पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications