नौकरी कर रहे लोगों के लिए वाकई खुशखबरी है। जी हां भारत देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है।
नौकरी कर रहे लोगों के लिए वाकई खुशखबरी है। जी हां भारत देश में वर्ष 2019 में कर्मचारियों का वेतन दहाई अंकों में बढ़ सकता है। हालांकि महंगाई के कारण वेतन की वास्तविक वृद्धि पांच फीसदी पर सीमित रह सकती है। इस बात की जानकारी कंसल्टिंग फर्म कॉर्न फेरी की एक रिपोर्ट में कही गई है।

कॉर्न फेरी इंडिया के चेयरमैन और रीजनल मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत सिंह का कहना हैं कि तेज आर्थिक वृद्धि के कारण एशिया में कुल वेतन और वास्तविक वेतन वृद्धि के मामले में भारत शीर्ष पर बना रहेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में देश में वेतन वृद्धि पिछले साल के नौ फीसदी के मुकाबले 10 फीसदी रह सकती है। हालांकि, मुद्रास्फीति समायोजित वास्तविक वेतनवृद्धि 2018 के 4.7 फीसदी के मुकाबले पांच फीसदी रह सकती है।
इस बात की जानकारी दे कि कॉर्न फेरी इंडिया के सीएमडी नवनीत सिंह ने कहा कि तेज इकोनॉमिक ग्रोथ के बल पर कुल वेतन वृद्धि और वास्तविक वेतन वृद्धि के मामले में भी भारत एशिया में टॉप पर रहेगा।
एशिया में 5.6 फीसदी की दर से वृद्धि
रिपोर्ट के अनुसार एशिया में इस साल वेतन में 5.6 फीसदी की दर से वृद्धि होने का अनुमान है। मुद्रास्फीति के समायोजन के बाद यह दर 2.6फीसदी रह सकती है।
अन्य एशियाई देशों इस तरह की होंगी दरे
वहीं अन्य एशियाई देशों में 2019 के दौरान वास्तविक वेतन वृद्धि चीन में 3.2 फीसदी, जापान में 0.10 फीसदी, वियतनाम में 4.80 फीसदी, सिंगापुर में तीन फीसदी और इंडोनेशिया में 3.70 फीसदी रह सकती है।


Click it and Unblock the Notifications