अगर आप भी डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई के कस्टमर हैं तो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल टाटा स्काई पर अपने कस्टमर्स को गुमराह करने के आरोप लगे हैं।
अगर आप भी डीटीएच ऑपरेटर टाटा स्काई के कस्टमर हैं तो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल टाटा स्काई पर अपने कस्टमर्स को गुमराह करने के आरोप लगे हैं।
ट्राई का नया टैरिफ ऑर्डर लागू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन टाटा स्काई ने अब तक दर्शकों के लिए कोई प्लान पेश नहीं किया है। इसे लेकर कुछ दर्शकों ने दूरसंचार नियामक ट्राई के पास शिकायत की थी।
इस शिकायत पर ट्राई ने टाटा स्काई को नये टैरिफ ऑर्डर से जुड़े स्टेटस पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा ट्राई का यह भी कहना है कि टाटा स्काई लोगों को गलत जानकारी दे रहा है। ट्राई के मुताबिक टाटा स्काई का कहना है कि नये नियम लागू होने की तारीख 1 फरवरी से आगे खिसका दी गई है।
नया नियम 1 फरवरी से होगा लागू
वहीं ट्राई ने स्पष्ट किया है कि नया टैरिफ ऑर्डर लागू होने की तारीख आगे खिसकने की खबर गलत है। शिकायत के मुताबिक टाटा स्काई अपने दर्शकों को बता रहा है कि नया टैरिफ ऑर्डर 1 फरवरी से लागू होना था लेकिन इसे आगे खिसका दिया गया है लेकिन यह पूरी तरह गलत है। ट्राई ने यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई है और नया नियम 1 फरवरी से ही लागू होगा।
पसंद के चैनल के लिए पे करें
हालांकि ट्राई के नये टैरिफ ऑर्डर के मुताबिक अब दर्शकों को उन्हीं चैनलों के लिए पे करना होगा, जो वह देखना चाहते हैं। इसके लिए सभी केबल और डीटीएच ऑपरेटर्स को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे दर्शकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने के विकल्प दें। इसके अलावा सभी चैनलों की अधिकतम कीमतों को भी अपने वेबसाइट या टीवी स्क्रीन पर ही दिखाना होगा।
20 से 25 रुपये प्रति चैनल एक्सट्रा चार्ज
ट्राई की नई व्यवस्था के तहत कस्टमर को सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए एक नेटवर्क क्षमता शुल्क 130 रुपये + जीएसटी देना होगा। यह कस्टमर को दिए जाने वाले 100 चैनलों का शुल्क है।
इन 100 चैनल में टीवी ऑपरेटर्स को प्रसार भारती के 24 चैनल्स को अनिवार्य रूप से रखना होगा। वहीं अगर कोई कस्टमर 100 से अधिक चैनल सब्सक्राइव करना चाहता है तो उसे 20 से 25 रुपये प्रति चैनल एक्सट्रा चार्ज के रूप में भुगतान करने होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
