भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अपने ग्राहक को केवाईसी (KYC) और धोखाधड़ी-वर्गीकरण नियमों का अनुपालन नहीं करने पर लगाया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अपने ग्राहक को केवाईसी (KYC) और धोखाधड़ी-वर्गीकरण नियमों का अनुपालन नहीं करने पर लगाया गया है। यह जानकारी खुद आरबीआई की ओर से दी गई है।

रिर्पोट के अनुसार यह जुर्माना बैंक द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमी के आधार पर की गई है। इसके पीछे बैंक और ग्राहकों के बीच हुए किसी प्रकार के लेनदेन और समझौते की वैद्यता को लेकर सवाल उठाने की कोई मंशा नहीं है।
RBI ने पिछले साल भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना एक खाते में धोखाधड़ी का पता लगाने में बैंक की ओर से की गई देरी को लेकर लगाया गया था।
इससे पहले अक्टूबर 2018 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने बैंकिंग क्षेत्र में लागत कटौती के उपायों पर अमल करते हुए अपनी 51 शाखाओं को बंद करने की घोषणा की थी। न्यूज एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया था कि ये सारी शाखाएं शहरी क्षेत्रों में हैं, जिन्हें बंद करने के लिए चिन्हित किया गया है। इन शाखाओं को अलाभकारी घोषित किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
