देश के सबसे अमीर शख्स शख्स मुकेश अंबानी को रिलायंस जियो की वजह से बड़ी उपलब्धि मिली है।
देश के सबसे अमीर शख्स शख्स मुकेश अंबानी को रिलायंस जियो की वजह से बड़ी उपलब्धि मिली है। जी हां देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने ग्लोबल थिंकर्स 2019 की रैंकिंग में शामिल किया है।
इस सूची में अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस और आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टिन लेगार्ड के नाम शामिल हैं। पत्रिका ने अपनी वेबसाइट पर 2019 की सूची के 100 नामों में से कुछ का ऐलान किया। उसने कहा है कि 22 जनवरी को पूरी सूची जारी की जाएगी।

44.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बने सबसे धनी व्यक्ति
फॉरेन पॉलिसी ने कहना हैं कि 44.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 2018 में जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए। तेल, गैस और खुदरा क्षेत्र में वर्चस्व से उन्होंने यह संपत्ति अर्जित की है लेकिन उम्मीद है कि दूरसंचार क्षेत्र की अपनी कंपनी जिओ के जरिए वह भारत पर सबसे अधिक प्रभाव डालेंगे। अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं।
इस बात की भी चर्चा कि गयी हैं कि अंबानी की योजना अगले चरण में अपने डिजिटल स्पेस का इस्तेमाल करते हुए सामग्री और जीवन शैली से जुड़ी चीजें बेचना है और आखिरकार गूगल और फेसबुक को टक्कर देनी है।
फॉरेन पॉलिसी ने कहा कि 2019 में उसके ग्लोबल थिंकर्स की सूची को दस साल पूरे हो रहे हैं और इसलिए उसने सूची को दस अलग-अलग श्रेणियों में बांटने का निश्चय किया है। अंबानी को प्रौद्योगिकी से जुड़ी दस शीर्ष शख्सियतों में स्थान दिया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications