दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. ने अगले महीने एक तारीख से प्रति विमान एक्स-रे बैगेज शुल्क लगाने का फैसला किया है।
दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. ने अगले महीने एक तारीख से प्रति विमान एक्स-रे बैगेज शुल्क लगाने का फैसला किया है।
घरेलू मार्गों के लिए उड़ान भरने वाले प्रत्येक विमान पर 110 से 880 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए उड़ान भरने वाले विमानों के लिए यह शुल्क 149.33 डॉलर से 209.55 डॉलर प्रति विमान होगा।

इससे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी जेब 50 रुपये तक अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। भारतीय हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एरा) के आदेश के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़े विमान पर यह शुल्क 209.55 डॉलर (14,908 रुपये) और छोटे विमानों पर 149.33 डॉलर (10,624 रुपये) प्रति विमान होगा। इससे एयरलाइंस एक्स-रे बैगेज शुल्क का बोझ यात्रियों को स्थानांतरित करेंगी।
डोमेस्टिक पर 5 रुपये तो इंटरनेशनल फ्लाइट पर 50 रुपये
बता दें कि एरा के 10 जनवरी के चार पेज के आदेश के अनुसार डायल 1 फरवरी से एक्स-रे बैगेज शुल्क लगा सकती है। एक एयरलाइन के अधिकारी का कहना हैं कि एक्स-रे बैगेज शुल्क का बोझ यात्रियों पर डाला जाएगा।
वहीं सूत्रों कि माने तो घरेलू उड़ान पकड़ने वाले यात्री पर एक्स-रे बैगेज शुल्क 5 रुपये से अधिक नहीं बैठेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर यह 50 रुपये से अधिक नहीं होगा।
घरेलू मार्गों पर 25 सीटों के विमान पर यह शुल्क 110 रुपये और 26 से 50 सीटों के विमान पर 220 रुपये होगा। 50 से 100 सीटों के विमान पर शुल्क 495 रुपये और 101 से 200 सीटों के विमान पर 770 रुपये और 200 सीटों से अधिक के विमान पर 880 रुपये होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
