बुधवार को छह दिन बाद पेट्रोल आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा।
बुधवार को छह दिन बाद पेट्रोल आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, लेकिन डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा।
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में बुधवार को आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की, लेकिन डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 12 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।

बता दें कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 70.33 रुपए, 72.44 रुपए, 75.97 रुपए और 73.00 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.59 रुपए, 66.59 रुपए, 67.62 रुपए और 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं नोएडा में पेट्रोल का भाव 70.29 रुपये प्रति लीटर से घटकर 70. 23 रुपये हो गया। डीजल का भाव 63.84 रुपये से बढ़कर 63.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 6 पैसे प्रति लीटर घटकर 71.26 रुपये हो गया है। जबकि डीजल का भाव 64.55 रुपये प्रति लीटर रहा। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हालांकि बुधवार को क्रूड की कीमतें घटी। हालांकि ब्रेंट क्रूड का दाम अभी भी 60 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ही है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 60.46 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। डब्लूटीआई क्रूड 51.88 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
