एटीएम से पैसा निकलते तो आप सब ने देखा है। पर क्या कभी आपने एटीएम से दवा निकलते देखा है? जी हां जल्द ही अब आप एटीएम से पैसा के साथ-साथ दवा भी निकाल सकेंगे।
एटीएम से पैसा निकलते तो आप सब ने देखा है। पर क्या कभी आपने एटीएम से दवा निकलते देखा है? जी हां जल्द ही अब आप एटीएम से पैसा के साथ-साथ दवा भी निकाल सकेंगे। दरअसल, सरकार हर जिले में ऐसा एटीएम लगाने पर विचार कर रही है जिससे आप मुफ्त में दवा निकाल पाएंगे।
आंध्र प्रदेश में 15 जगहों पर दवा वाले एटीएम
बता दें कि इस तरह का एटीएम आंध्र प्रदेश में प्रयोग में लाया गया है। आंध्र में सफल प्रयोग के बाद देशभर में इस योजना को लागू करने की तैयारी है। आंध्र प्रदेश में 15 जगहों पर दवा वाले एटीएम लगे हैं। इस प्रयोग से उत्साहित होकर केंद्र सरकार अब बड़े पैमाने पर दवा वाले एटीएम लगाने पर विचार कर रही है। इस एटीएम का पूरा नाम है एनी टाइम मेडिसिन जिसमें ब्रांडेड और जेनरिक दवा उपलब्ध होगी।
300 से अधिक जरूरी दवाएं
एनी टाइम मेडिसिन से ना सिर्फ टैबलेट बल्कि सिरप भी निकाल पाएंगे। नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन लिस्ट में मौजूद अधिकतर दवाएं इस एटीएम में होंगी। बता दें कि सामान्य रोगों के लिए सभी जरूरी दवाएं नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन लिस्ट में मौजूद हैं। इसमें 300 से अधिक जरूरी दवाएं हैं।
पहले चरण में स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण इलाकों में लगेंगे एटीएम
डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन को एटीएम स्कैन करने के बाद ही दवा देगा। इतना ही नहीं फोन कॉल करके भी इस एटीएम से दवाएं ली जा सकेंगी। इसके लिए मरीज दूर बैठे डॉक्टर को तकलीफ बताएगा।
डॉक्टर दवा लिखकर एटीएम किओस्क को कमांड भेजेगा वहीं कमांड मिलते ही एटीएम मशीन से दवा निकलेगी। एटीएम खरीद के लिए नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के पैसे का इस्तेमाल होगा। जो कि पहले चरण में ये एटीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
