विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए शीतल पेय बनाने वाली ग्लोबल कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई के नाम पर विचार कर रहा है।
विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए शीतल पेय बनाने वाली ग्लोबल कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई के नाम पर विचार कर रहा है। भारत में जन्मी 63 वर्षीय नूई ने 12 साल तक पेप्सिको की कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने नूई को प्रशासनिक सहयोगी बताया है।

बता दें कि इवांका विश्वबैंक के नए प्रमुख के लिए नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं। रिर्पोट के अनुसार विश्वबैंक प्रमुख के चयन की प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है। ज्यादातर ऐसा होता है कि ऐसे अहम पदों के लिए नामांकन पर अंतिम निर्णय होने तक शुरुआती दावेदार दौड़ से बाहर हो जाते हैं।
फिलहाल, अब तक यह स्पष्ट नहीं कि ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित किए जाने पर नूई अपने नामांकन को स्वीकार करेंगी या नहीं। खबरों के अनुसार ट्वीट में नूई को मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्त्रोत बताकर इवांका ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ का नाम वर्ल्डबैंक के संभावित उत्तराधिकारी के पद के लिए आगे किया है।
वर्ल्ड बैंक के वर्तमान अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद वह निजी अवसंरचना से जुड़ी निवेश कंपनी से जुड़ेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
