सरकार को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर दिसंबर में घटकर 2.19 फीसदी पर आ गयी है।
सरकार को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खुदरा महंगाई दर दिसंबर में घटकर 2.19 फीसदी पर आ गयी है। वहीं इससे पहले नवंबर में सीपीआई 2.33 फीसदी पर दर्ज की गयी थी। हालांकि बता दें कि पिछले साल दिसंबर में खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 5.21 फीसदी था।
वहीं दूसरी तरफ फल सब्जियों समेत खाने पीने की चीजों के दाम घटने से खुदरा महंगाई नीचे आई है। फ्यूल की कीमतों में आई गिरावट का भी असर खुदरा महंगाई दर पर पड़ा है। वहीं इससे पहले जून 2017 में रिटेल महंगाई 1.46 फीसदी के निचले स्तर पर थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक खाद्य मुद्रास्फीति दिसंबर में नकारात्मक बनी रही। यह शून्य से 2.51 फीसदी नीचे रही। नवंबर में खाद्य मुद्रास्फीति नकारात्मक 2.61 फीसदी पर थी। वहीं दिसंबर 2017 में यह 5.21 फीसदी पर थी।
फल-सब्जियों की कीमतों में गिरावट
वहीं सब्जियों, फलों और प्रोटीन वाले सामान जैसे अंडों की कीमत घटी है और मांस, मछली और दालों की मुद्रास्फीति में मामूली तौर पर इजाफा हुआ है। दिसंबर में ईंधन और लाइट की मुद्रास्फीति 4.54 फीसदी रही। यह नवंबर में 7.39 प्रतिशत पर थी। साथ ही पेट्रोल, डीजल की कीमतों में आई गिरावट के कारण भी उत्पादों की कीमतें घटी है।
पिछले 8 माह का निचला स्तर पर थोक महंगाई
दिसंबर 2018 में देश में थोक महंगाई दर घटकर 3.80 फीसदी पर आ गई। यह पिछले 8 माह का निचला स्तर है। इससे पहले अप्रैल 2018 में थोक महंगाई का सबसे कम 3.62 फीसदी का आंकड़ा दर्ज किया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
