सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एक सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम क्वार्टरली एवरेज बैलेंस बढ़ा दिया है।
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने एक सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम क्वार्टरली एवरेज बैलेंस बढ़ा दिया है। यह अकाउंट बड़ौदा एडवांटेज सेविंग्स अकाउंट है।
बता दें कि बैंक ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। ट्वीट के मुताबिक, बड़ौदा एडवांटेज सेविंग्स अकाउंट के लिए नया मिनिमम क्वार्टरली एवरेज बैलेंस 1 फरवरी, 2019 से प्रभावी होगा।

मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर देना होगा जुर्माना
वहीं शहरी ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। अर्द्ध-शहरी ब्रांच के लिए मिनिमम बैलेंस 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। ग्राहक अगर अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो उन्हें जुर्माना देना होगा।
इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा बचत खाते में मिनिमम बैलेंस मैंटेन नहीं करने पर अपने ग्राहकों से जुर्माना राशि वसूलता है। यह राशि शहरी ग्राहकों के लिए 200 रुपये और अर्द्धशहरी क्षेत्र के ग्राहकों के लिए 100 रुपए है। यदि कोई ग्राहक अपने खाते में मिनिमम बैलेंस मैटेंन नहीं करता है तो यह राशि उनसे वसूली जायेगी।
हालांकि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हाल ही में केंद्र सरकार ने बैंकों ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक का विलय कर दिया है। यह विलय 1 अप्रैल 2019 से लागू होगा। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications