अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह एच1बी वीजा में बदलाव की योजना बना रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह एच1बी वीजा में बदलाव की योजना बना रहे हैं। जिसमें न सिर्फ सहूलियत और निश्चितता होगी, बल्कि वह कामगारों के अमेरिकी नागरिक बनने का मार्ग भी प्रशस्त कर सकता है। फिलहाल अमेरिका उच्च शिक्षा प्राप्त इमिग्रेंट्स को टेंपररी वीजा जारी कर रहा है।

ट्रंप ने ट्वीट के जरिये कहा कि अमेरिका में एच-1बी वीजा रखने वाले लोग आश्वस्त हो सकते हैं कि इसमें जल्द ही बदलाव होने वाला है।
जो अमेरिका में उनके रहने की सहूलियत और निश्चितता सुनिश्चित करेगा, साथ ही वह अमेरिकी नागरिक बनने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। हम अमेरिका में प्रतिभावन और उच्च कौशल वाले लोगों को कैरियर का विकल्प चुनने के लिए उत्साहित करना चाहते हैं।
डॉन्ल्ड ट्रंप मैक्सिकों के जरिये बिना वैध दस्तावेज के अमेरिका में घुसने वाले इमिग्रेंट्स और असाइलम सीकर के सख्त खिलाफ हैं। वे उन्हें अपराधी और आतंकवादी कहकर बुलाते हैं। जबकि दूसरी तरफ वह एच-1बी वीजा के लिए अप्लाई करने वाले उन लोगों की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं, जो कम से कम बैचलर डिग्रीधारी हैं।
टेंपररी वीजा के लिए प्रतिस्पर्धा बहुत कड़ी है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी के मुताबिक, साल 2018 में अप्रैल के पहले सप्ताह तक 65,000 एच-1बी वीजा जारी किए जा चुके थे, जो जारी किए जाने वाले एच-1वीजा की उच्चतम सीमा थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
