देश भर में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को दिन में समय के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा।
देश भर में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को दिन में समय के हिसाब से शुल्क अदा करना होगा। यानी कि व्यस्त घंटों में उन्हें बिजली के लिए ऊंचा शुल्क चुकाना होगा जबकि अन्य समय में बिजली की दर कम होगी। इस बात की जानकारी बुधवार को बिजली मंत्री आर के सिंह ने दी।

उनका कहना हैं कि अलग समय पर अलग शुल्क के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जाने जरूरी हैं। इसका मतलब है कि उपभोक्ताओं को मांग ऊंची होने पर अधिक शुल्क देना होगा, जबकि मांग कम होने पर बिजली की दर कम होगी।
बता दें कि नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 50,000 परंपरागत मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने की परियोजना के पूरा होने के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण के सभी पहलुओं को बदलते समय के साथ बदलेगी और स्मार्ट प्रौद्योगिकी अपनाएगी। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद बिल और भुगतान आटोमैटेड हो जाएगा और उपभोक्ता अपने उपभोग के तरीके बारे में जान पाएंगे।
मंत्री की माने तो यह हैं कि कर्ज के बोझ से दबी बिजली वितरण कंपनियों डिस्कॉम के पुनरुद्धार के लिए सरकार उदय योजना का दूसरा संस्करण उदय-दो लाने की तैयारी में है। हालांकि मंत्री की माने तो सौभाग्य योजना के तहत छह लाख घरों का विद्युतीकरण बचा है, जो 26 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। यह 31 मार्च की समयसीमा से दो महीने पहले पूरा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications