आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य वर्ग के कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को 3 के मुकाबले 323 मतों से लोकसभा की मंजूरी मिल गई है।
आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य वर्ग के कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को 3 के मुकाबले 323 मतों से लोकसभा की मंजूरी मिल गई है। अब आज बुधवार को आरक्षण बिल को राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है जहां उच्च सदन की बैठक एक दिन और बढ़ा दी गई है।
लगभग सभी दलों ने किया समर्थन
आपको बता दें कि लोकसभा में विपक्ष सहित लगभग सभी दलों ने संविधान (124 वां संशोधन), 2019 विधेयक का समर्थन किया। साथ ही सरकार ने दावा किया कि कानून बनने के बाद यह न्यायिक समीक्षा की अग्निपरीक्षा में भी खरा उतरेगा क्योंकि इसे संविधान के जरिए लाया गया है।
राज्यसभा में सांसदों की मौजूद संख्या 244 है। बिल पारित कराने के लिए वहां दा तिहाई सांसदों यानी 163 वोटों की जरुर होगी।
सवर्ण आरक्षण के लिए प्रमुख मापदंड
- परिवार की सालाना आमदनी 8 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के पास 1,000 वर्ग फीट से बड़ा Flat नहीं होना चाहिए।
- म्यूनिसिपलिटी एरिया में 100 गज से बड़ा घर नहीं होना चाहिए।
- नॉन नोटिफाइड म्यूनिसिपलिटी में 200 गज से बड़ा घर न हो।
पीएम मोदी का विचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब सामान्य वर्ग के लोगों के आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के बाद सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद कहा। इस मौके पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य पार्टियों की रिर्पोट
तो वहीं कांग्रेस आदि कुछ दलों ने बिल को जल्दबाजी में की गई कवायद बताया। फिलहाल आम चुनाव सामने देख विरोध करने से बचे। कांग्रेस ने बिल को सलेक्ट कमेटी में भेजे जाने की मांग की। जिस पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बिल को लेकर उठाई जा रही आशंकाओं का जवाब देते हुए भरोसा जताया कि यह कोर्ट की कसौटी पर भी खरा उतरेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications