ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक कंपनी बन गई है।
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक कंपनी बन गई है। पिछले काफी वक्त से शेयर मार्केट में चल रही उथल-पुथल के बीच अमेजन का यह मुकाम हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है।

आपको बता दें कि अमेजन ने इस टॉप पोजिशन को सोमवार को छुआ। इस दिन कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत की तेजी आई और वह 1,629 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गए। इस वक्त ई-कॉमर्स मार्केट की लीडिग कंपनी अमेजन की मार्केट वैल्यू 797 बिलियन डॉलर हो गई है।
कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू फिलहाल 784 अमेरिकी डॉलर है। बता दें कि अमेजन पहली बार इस मुकाम पर पहुंची है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट नवंबर में ही ऐपल को पछाड़कर दोबारा इस चोटी पर पुहंची थी, लेकिन वह वहां लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई।
अमेजन की स्टॉक वैल्यू सितंबर में 1 ट्रिलियन डॉलर
मार्केट पोजिशन में आए इस बदलाव के पीछे अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रे़ड वॉर को मना जा रहा है। अगर यह 'जंग' जल्द खत्म नहीं हुई तो आनेवाले वक्त में टेक्नॉलजी के साथ-साथ बाकी क्षेत्रों को भी नुकसान हो सकता है।
बता दें कि इसका नुकसान अमेजन, ऐपल जैसी बड़ी कंपनियों को भी हुआ है। अमेजन की स्टॉक वैल्यू सितंबर में 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी। लेकिन तब से यह 23 प्रतिशत नीचे आ चुकी है। वहीं ऐपल ने अक्टूबर से अबतक 37 प्रतिशत की गिरावट देखी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
