रिलायंस जियो ने प्रयागराज कुम्भ को लेकर 'कुम्भ जियोफोन' की पेशकश की है। जिसमें कुम्भ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देने के लिए फीचर्स होंगे।
रिलायंस जियो ने प्रयागराज कुम्भ को लेकर 'कुम्भ जियोफोन' की पेशकश की है। जिसमें कुम्भ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी देने के लिए फीचर्स होंगे।

जियो की एक विज्ञप्ति के अनुसार इसमें ट्रेन और बस स्टेशनों से जुड़ी जानकारी के अलावा किस दिन कौन-सा स्नान है, इसकी भी जानकारी होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुम्भ मेले बिछड़े दोस्तों-रिश्तेदारों को ढूंढने में मदद के लिए इस फोन में एक खास फीचर भी जोड़ा गया है।
इसका नाम फैमिली लोकेटर है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। 'कुम्भ जियोफोन' एक खास एक्सचेंज ऑफर के तहत 501 रु की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। जिसके तहत किसी भी कंपनी के 2जी/3जी या 4जी फोन को 'कुंभ जियोफोन' से बदला जा सकता है।
इसके लिए ग्राहक को जमानत के तौर पर 501 रुपये देने होंगे और 594 रुपये का रिचार्ज करना होगा। जमानत की राशि बात में वापस ली जा सकेगी। जिसमें उसे 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा हासिल होगा। साथ ही ग्राहकों को हर दिन हजारों रुपये के ईनामी वाउचर और 4जी डेटा जीतने का मौका भी मिलेगा।
जीत सकेंगे प्राइज
कुंभ जियोफोन में कुंभ के अंदर और आसपास होने वाले महत्वपूर्ण अलर्ट और अनाउंसमेंट भी सुने जा सकेंगे।
कई गेम्स भी हैं मौजूद
डेली क्विज: डेली कुंभ क्विज में भाग लेकर आप एक्साइटिंग प्राइजेस जीत सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications