पेट्रोल, डीजल के दाम में आज मिली राहत चेक करें रेट
एक ओर जहां सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी तो वहीं आज मंगलवार को तेल की कीमतों स्थिर है।
एक ओर जहां सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई थी तो वहीं आज मंगलवार को तेल की कीमतों स्थिर है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से भविष्य में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट पुराने स्तर पर क्रमशः 68.50 रुपये, 70.64 रुपये, 74.16 रुपये और 71.07 रुपये प्रति लीटर पर कायम रहे। आपके शहर में पेट्रोल के दाम

तो वहीं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट क्रमशः 62.24 रुपये, 64.01 रुपये, 65.12 रुपये और 65.70 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर ही बने रहे। आपको बता दें कि नए साल में 1 जनवरी को पेट्रोल के रेट में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। दो और तीन जनवरी को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन चार जनवरी को 21 पैसे और फिर 5 जनवरी को 15 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल सस्ता हुआ। इसके बाद छह जनवरी को कीमत स्थिर रही, जबकि सोमवार 7 जनवरी को कारें पहली बार बढ़ीं। इसके बाद 8 जनवरी को पेट्रोल और डीजल के रेट पुराने स्तर पर ही कायम रहे। आपके शहर में डीजल का दाम
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमत में एक बार फिर तेजी से इजाफा हुआ है। 25 दिसंबर 2018 को 50 डॉलर प्रति दिन तक पहुंचने वाला ब्रेंट क्रूड इस बार 57.56 डॉलर प्रति दिन के स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी से देखने को मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications