लगातार तेल के दामों में हो रही कटौती आज थम गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई है।
लगातार तेल के दामों में हो रही कटौती आज थम गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में आयी तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट का सिलसिला थमने के बाद अब बढ़ोत्तरी शुरु हो गई है। यह नए साल में पहली बढ़ोतरी है।

तेल कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। चारों महानगरों में डीजल के दाम में 8 पैसे की वृद्धि की गई है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें सोमवार को क्रमश- 68.50 रुपए, 70.64 रुपए, 74.16 रुपए और 71.07 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं। चारों महानगरों में डीजल के दाम में क्रमश: 62.24 रुपए, 64.01 रुपए, 65.12 रुपए और 65.70 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के मार्च डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। तो वहीं न्यूयार्क मार्केट टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी डिलीवरी अनुबंध में 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 48.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
