अब आपके आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस भी जुड़ेंगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
अब आपके आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस भी जुड़ेंगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पंजाब में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उनका कहना हैं कि सरकार जल्द ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ने को अनिवार्य करेगी।

पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में अपने अध्यक्षीय संबोधन में कानून एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जल्द एक कानून लाने जा रहे हैं, जिसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से जोड़ना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि अभी यह होता है कि दुर्घटना करने वाला कसूरवार व्यक्ति मौके से भाग जाता है और डुप्लीकेट लाइसेंस हासिल कर लेता है। यह उसको सजा से बचने में मदद करता है। बहरहाल, आधार से जोड़ने के बाद आप भले ही अपना नाम बदल लें, लेकिन बॉयोमैट्रिक्स नहीं बदल सकते हैं।
आप न आंख की पुतली को बदल सकते हैं और न ही उंगलियों के निशान को। आप जब भी डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए जाएंगे तो प्रणाली कहेगी कि इस व्यक्ति के पास पहले से ड्राइविंग लाइसेंस है और इसे नया लाइसेंस नहीं दिया जाना चाहिए।
वहीं केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने दावा किया कि इसने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच के फर्क को बाटा है।
वहीं इस बात से भी अवगत कराया गया हैं कि ई- कॉमर्स में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मौके पर उन्होंने कहा कि 2017-18 में देश में डिजिटल तरीके से भुगतान में कई गुना इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
