भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) साझा सेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) को आधार पंजीकरण और उन्हें अपडेट करने संबंधी गैर-बॉयोमैट्रिक सेवायें उपलब्ध कराने की अनुमति दे सकता है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) साझा सेवा केंद्रों (कॉमन सर्विस सेंटर) को आधार पंजीकरण और उन्हें अपडेट करने संबंधी गैर-बॉयोमैट्रिक सेवायें उपलब्ध कराने की अनुमति दे सकता है। उन्हें लोगों के लिये ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद देने जैसी सेवाओं देने की अनुमति भी दी जा सकती है।

बता दें कि सीएससी का संचालन करने वाले गांव स्तर के उद्यमी यानी वीएलई उन्हें आधार पंजीकरण एवं उससे जुड़ी जानकारी को अद्यतन करने संबंधी सेवायें फिर से शुरू करने की अनुमति देने का सरकार से आग्रह करते रहे हैं।
इससे पहले 120 करोड़ आधार धारकों के बॉयोमैट्रिक आंकड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूआईडीएआई ने इन केंद्रों और निजी सेवा प्रदाताओं को ये सुविधाएं उपलब्ध कराने से रोक दिया था।
वहीं दूसरी तरफ सीएससी को पंजीकरण एवं सूचना अद्यतन करने संबंधी गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आधार फॉर्म भरने में आम लोगों की सहायता करने की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसमें किसी तरह की बॉयोमैट्रिक गतिविधि शामिल नहीं होगी।
ग्रामीण लोगों के लिए मददगार होगी यह सेवा
वहीं अधिकारी ने बताया कि ये सेवाएं ग्रामीणों और ऐसे लोगों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं, जो ऑनलाइन व्यवस्था से अवगत नहीं है। इन केंद्रों को मदद के बदले मामूली शुल्क लेने की इजाजत भी दी सकती है।
यह प्रस्ताव अधिकतर सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के यूआईडीएआई के प्रस्ताव से भी जुड़ा है। सरकार ने इससे पहले सीएससी से कहा था, कि सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की उनकी अपील पर विचार किया जाएगा।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नवंबर में एक कार्यक्रम में ग्राम स्तरीय उद्यमियों को संबोधित करते हुये उनकी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिये हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications