शुक्रवार को सोने के भाव में 3 दिन की तेजी आज थम गई। सर्राफा बाजार में आज सोना सस्ता हुआ।
शुक्रवार को सोने के भाव में 3 दिन की तेजी आज थम गई। सर्राफा बाजार में आज सोना सस्ता हुआ। दूसरी तरफ चांदी के भाव में तेजी आई और ये 40 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 145 रुपए गिरकर 32,690 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सोने के भाव गिरावट रुपए के मुकाबले डॉलर की कमजोरी के कारण आई।

चांदी का भाव आज 440 रुपए तेज होकर 40,140 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निमार्ताओं की मांग के कारण तेजी आई।
ट्रेडर्स के मुताबिक कमजोर डॉलर और ज्वेलर्स की कम मांग के कारण सोने के भाव पर दबाव बढ़ गया। पिछले 3 दिन में सोने का भाव 565 रुपए तेज हो गया था। भारत में सोने की कीमत से रुबरु होने के लिए यहां क्लिक करें।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 145-145 रुपए की गिरावट के साथ 32,690 रुपए और 32,540 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी 25,200 रुपए के भाव पर स्थिर रही।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेज होकर 1293.61 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी का भाव 15.75 डॉलर प्रति औंस हो गया। भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चांदी का हाजिर भाव 440 रुपये तेज होकर 40,140 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 71 रुपये तेज होकर 39,436 रुपये प्रति किलो हो गया है। चांदी का सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं चांदी सिक्का लिवाल 76000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये पर स्थिर रहा है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications