चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरों के दाम 22 प्रतिशत बढ़े है। बता दें कि कुल देश के 33 शहरों इसमें शामिल है। वहीं 14 शहर ऐसे रहे हैं जहां मकानों के दाम में 13 प्रतिशत तक गिरावट आई।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरों के दाम 22 प्रतिशत बढ़े है। बता दें कि कुल देश के 33 शहरों इसमें शामिल है। वहीं 14 शहर ऐसे रहे हैं जहां मकानों के दाम में 13 प्रतिशत तक गिरावट आई है। तीन शहरों में दाम स्थिर रहे। हांलाकि नए आधार वर्ष के साथ राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के संशोधित आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

एनएचबी ने कहा कि निर्माणाधीन संपत्तियों में 39 शहरों में मकानों की कीमतों में 17 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। आठ शहरों में दाम में आठ प्रतिशत तक की कमी आई जबकि तीन शहरों में कीमतें स्थिर रहीं।
एनएचबी ने 2007 में मकानों के दाम में आने वाली घटबढ़ का तिमाही आधार पर आकलन करने के लिए आवास मूल्य सूचकांक एनएचबी रेजिडेक्स शुरू किया था।
दिल्ली में मकानों के दाम 4.8 फीसदी गिरे
रांची में सबसे ज्यादा दाम 21.7 फीसदी बढ़ा वहीं भिवड़ी में दाम 13.4 फीसदी गिरा। टियर 1 शहरों में अहमदाबाद में मकान के दाम 12.9 फीसदी, हैदराबाद में 9.5 फीसद, पुणे में 7.2 फीसदी, मुंबई में 5.2 फीसदी, बंगलौर और कोलकाता में 2 फीसदी की बढ़त आई। वहीं दिल्ली में मकानों के दाम 4.8 फीसदी गिरे हैं।
टियर 2 के इन शहरों के दाम बढ़े
टियर 2 शहरों में नाशिक में 8.4 फीसदी, सूरत में 7.4 फीसदी, वडोदरा में 7.4 फीसदी दाम बढ़े हैं। वहीं लुधियाना में 12.3 फीसदी और जयपुर में 13.4 फीसदी दाम गिरे हैं। अब एनएचबी ने इसके आधार वर्ष बदलकर 2017- 18 करते हुये प्रणाली को नया रूप दिया है।
वहीं इसके साथ ही निर्माणार्धीन संपत्तियों के लिए अलग सूचकांक जारी किया है। इस नये सूचकांक में 50 शहरों के दो तरह के आवास मूल्यों को शामिल किया जाता है। एक तैयार आवासों के मूल्य का सूचकांक और दूसरे निर्माणार्धीन संपत्तियों के मूल्य से जुड़ा सूचकांक। बता दें कि यह 50 शहर देश के 21 राज्यों में हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
