लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने नए साल में फिर से सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर निकाला है। हालांकि लोगों को इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए केवल दो दिन मिलेंगे।
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी गो एयर ने नए साल में फिर से सस्ते में हवाई सफर करने का ऑफर निकाला है। हालांकि लोगों को इस ऑफर के तहत टिकट बुक करने के लिए केवल दो दिन मिलेंगे।
किफायती विमानन सेवा कंपनी गोएयर ने नए साल में एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 1,119 रुपये (शुरुआती किराया) में हवाई यात्रा कर सकते हैं। गो एयर के इस ऑफर का नाम 'फ्लाई स्मार्ट, सेव बिग' है। इसकी बुकिंग आज यानी तीन जनवरी से ही कराई जा सकती है।

इन शहरों में करें यात्रा
दो दिन तक चलने वाले इस ऑफर के अंतर्गत आप अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली गोवा, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और चेन्नई से यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
गोएयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यात्रा की तारीख अलग-अलग गंतव्यों के लिए अलग-अलग होगी। 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत वाली टिकट पर आठ जुलाई, 2019 से 29 सितंबर, 2019 तक चेन्नै से पोर्टब्लेयर की यात्रा की जा सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि गो एयर ने इस ऑफर की पेशकश ऐसे समय में की है जबकि पूरा एविएशन सेक्टर प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। हालांकि यह ऑफर बाहर घूमने के शौकीन लोगों के लिए काफी बेहतर है।
इतना है किराया
वहीं अहमदाबाद से गोवा के लिए 1499 रुपये, अहमदाबाद से जयपुर के लिए 1499 रुपये, बैंगलोर से लखनऊ के लिए 2699 रुपये, मुंबई से लखनऊ के लिए 1599 रुपये, कोलकाता से नागपुर 2499 रुपये, दिल्ली से गोवा 1599 रुपये, दिल्ली से श्रीनगर 1299 रुपये, हैदराबाद से गोवा 1699 रुपये, चंडीगढ़ से मुंबई 3399 रुपये और लखनऊ से दिल्ली के लिए आपको 1299 रुपये की टिकट लेनी होगी। यह जानकारी भी गोएयर की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications