यूनियन कैबिनेट ने विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट ने विजया बैंक और देना बैंक के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर दी है।
यूनियन कैबिनेट ने विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ कैबिनेट ने विजया बैंक और देना बैंक के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर दी है।
इस विलय के तहत किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकाला नहीं जाएगा। इन दोनों बैंक के कर्मचारियों का बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
अप्रैल से होगा मर्जर लागू
आपको बता दें कि ये मर्जर 1 अप्रैल से लागू होगा। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यद कदम भारतीय बैंकिंग सेक्टर में सुधार के तहत उठाया गया है। बैंक के किसी भी कर्मचारी की सर्विस में बदलाव नहीं होगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने पिछले साल 17 सितंबर को तीनों बैंक के विलय का फैसला किया था। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए नेशनल हेल्थ एजेंसी को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के रूप में पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट ने 600 करोड़ रुपए के इंसेंटिव को भी मंजूरी दे दी
हांलाकि कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश की शेड्यूल ट्राइब लिस्ट को रिविजन के लिए कॉन्स्टिट्यूशन ऑर्डर बिल 2018 को मंजूरी दे दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैबिनेट ने ट्रेड यूनियन एक्ट को मंजूरी दे दी है।
साथ ही मर्चेंट एक्सपोर्ट्स को कैबिनेट ने 3 फीसदी का इंटरेस्ट इक्वलाइजेशन को भी मंजूरी दे दी गई है। गुड्स एक्टपोर्ट के लिए कैबिनेट ने 600 करोड़ रुपए के इंसेंटिव को भी मंजूरी दे दी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा तीसरा सबसे बड़ा बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को विजया बैंक और देना बैंक का खुद के साथ विलय के लिये शेयरों की अदला-बदली अनुपात को अंतिम रूप दे दिया है। विलय की योजना के मुताबिक, विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे।
वहीं देना बैंक के मामले में, उसके शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयर के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर मिलेंगे। सरकार ने पिछले साल सितंबर में विजय बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ विलय की घोषणा की थी। विलय के फलस्वरूप बनने वाली इकाई एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के बाद तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications