एक्सिस बैंक के ग्राहकों का कर्ज महंगा हुआ। एक्सिस बैंक ने अपने बेस रेट में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी तीन जनवरी, 2019 से लागू हो गई है।
एक्सिस बैंक के ग्राहकों का कर्ज महंगा हुआ। एक्सिस बैंक ने अपने बेस रेट में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी तीन जनवरी, 2019 से लागू हो गई है। बैंक का बेस रेट मौजूदा 9.2 फीसदी से बढ़कर 9.5 फीसदी हो गया है।
वर्तमान में एचडीएफसी का बेस रेट 9.3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का बेस रेट 8.85 फीसदी है, वहीं भारतीय स्टेट बैंक का बेस रेट नौ फीसदी है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा का बेस रेट एक जनवरी से बढ़कर 9.4 फीसदी हो गया है।

हालांकि एक्सिस बैंक ने अपने एमसीएलआर को यथावत रखा है। एक्सिस बैंक ने ऐसे वक्त में एमसीएलआर को यथावत रखा है, जबकि कुछ बैंकों ने अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है।
कर्नाटक बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। जबकि होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने ऋण दर को 0.1 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है।
वहीं बैंक के इस कदम का असर उन कर्जदारों खासकर होम लोन पर पड़ेगा, जिनके लोन की दर बेस रेट के आधार पर तय हो रही है। जिन लोगों ने लोन (खासकर होम लोन) बेस रेट के आधार पर ले रखा है, उन्हें अब एमसीएलआर आधारित लोन में ट्रांसफर हो जाना चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications