शेयर मार्केट में बुधवार यानी नए साल के दूसरे दिन ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर कारोबार कर रहे हैं।
शेयर मार्केट में बुधवार यानी नए साल के दूसरे दिन ही भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.4 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36107.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 10860.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 27318.30 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15424.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 14769.72 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, बीएसई मेटल, बीएसई एफएमसीजी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि और बीएसई टेक और कॉन्स ड्यूरेबल्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टीसीएस, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा, Indiaबुल्स एचएसजी और यस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में इचर मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, एम एण्ड एम, हिंडाल्को और वेदांता गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज एशियाई बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 20014.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -2.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स भी -1.0 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
