पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पीपीबीएल ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद उसने नो योर कस्टमर केवाईसी प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पीपीबीएल ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद उसने नो योर कस्टमर केवाईसी प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया है। इसके साथ ही नए ग्राहक को भी जोड़ना शुरू कर दिया है।
पिछले साल जून में इसे नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया
आरबीआई की ओर से ऑडिट के बाद पीपीबीएल की केवाईसी प्रक्रिया पर कुछ सवाल उठाए गए। बता दें कि पिछले साल जून में इसे नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया गया था।
इसके बाद जुलाई में चीफ एग्जीक्युटिव ऑफिसर सीईओ रेनू सत्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और पेटीएम की रिटेल इनीशिएटिस से जुड़ गईं। बैंक ने अक्टूबर में दिग्गज बैंकर सतीश गुप्ता को अपना मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त किया।
रिजर्व बैंक से आधिकारिक मंजूरी मिल गई
अपने हालिया बयान में पीपीबीएल का कहना हैं कि, पीपीबीएल को नए ग्राहक जोड़ने और बैंक-वॉलेट कस्टमर्स के लिए केवाईसी दोबारा शुरू करने के लिए रिजर्व बैंक से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
31 दिसंबर 2018 से इसकी शुरुआत हो गई है। हांलाकि बयान के अनुसार, संभावित कस्टमर अब पीपीबीएल में अपना सेविंग या करंट अकाउंट खोल सकते हैं। पेमेंट बैंक 1 रुपये तक की राशि स्वीकार कर सकता है।
10 करोड़ नए कस्टमर्स को जोड़ने का लक्ष्य
पीपीबीएल ने कहा कि 2019 के अंत तक उसने 10 करोड़ नए कस्टमर्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सतीश गुप्ता की माने तो पीपीबीएल सभी भारतीय तक बैंकिंग सर्विसेज उपलब्ध कराने के मिशन पर है। इसमें डिजिटल इनीशिएटिव का रोल अहम होगा।
पेटीएम बैंक ऑपरेशन की शुरुआत 2017 में हुई
पेटीएम ने पेमेंट बैंक ऑपरेशन की शुरुआत 2017 में की थी। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के पास पीपीबीएल में अधिकांश शेयर है। वहीं बाकी हिस्सेदारी अलीबाबा समर्थित वन97 कम्युनिकेशंस के है। हालांकि चीनी कंपनी अलीबाबा में पेमेंट्स बैंक में डायरेक्ट शेयरहोल्डिंग नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications