मोदी सरकार ने साल के पहले ही दिन आमलोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर सिलेंडर) को सस्ता कर दिया है।
मोदी सरकार ने साल के पहले ही दिन आमलोगों को बड़ी राहत देते हुए रसोई गैस सिलेंडर सिलेंडर) को सस्ता कर दिया है। सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 5.91 रुपये और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई है।
बता दें कि नई कीमतें 1 जनवरी से लागू है। इससे पहले 1 दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 494.99 रुपये है। हांलाकि पहले यह कीमत 500.90 रुपये थी।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई है। अब 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत 689 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 दिसंबर को कीमतों में कटौती की गई थी।
उस समय सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 6.52 रुपये सस्ता हुआ था जबकि बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का बाजार मूल्य 133 रुपये कम हुआ था। कीमत घटने के बाद दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 500.90 रुपये थी।
अंतराराष्ट्रीज बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कटौती के चलते कीमतें लगातार घट रही हैं। एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं।
जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब कीमतें कम होती है तो सब्सिडी में कटौती की जाती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
