संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों को कर्ज की मूल किस्त और ब्याज का भुगतान करने में चूक की है।
संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बैंकों को कर्ज की मूल किस्त और ब्याज का भुगतान करने में चूक की है। कंपनी ने बताया कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व में शामिल बैंकों के समूह का कर्ज का भुगतान करने में देरी की है।
इस बारे में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया है। अस्थायी रूप से नकदी संकट की वजह से कंपनी ब्याज और मूल राशि का भुगतान समय पर नहीं कर पाई है।

वहीं भुगतान की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2018 थी। गौरतलब है कि 25 साल पुरानी विमानन कंपनी पिछले कई महीनों से नकदी संकट का सामना कर रही है।
जिसकी वजह से उसने पायलट और अन्य कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी देरी की है। रुपये में आई कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें और भारतीय विमानन सेक्टर में गलाकाट प्रतिस्पर्धा की वजह से कंपनी को गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ा है।
हांलाकि जेट और उसकी दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी कंपनी एतिहाद एयरवेज बैंकों के साथ लगातार बातचीत कर कर्ज संकट का समाधान निकानले की कोशिश कर रही हैं। वहीं मना जा रहा हैं कि अबू धाबी की कंपनी एतिहाद, जेट एयरवेज में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी 24 फीसद को बढ़ सकती है।
डिफॉल्ट की खबर के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज बीएसई में कंपनी का शेयर करीब दो फीसद की गिरावट के साथ 276 के आस-पास ट्रेड कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
