यहां पर पर गूगल ट्रेंड 2018 की उस रिर्पोट के बारे में बताएंगे जिसमें लोगों ने बिजनेस और फाइनेंस के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया है।
एक्टर, एक्ट्रेस, फन, मनोरंजन, प्रिया प्रकाश, सपना चौधरी के अलावा भी भारतीय लोग गूगल पर कई सारी चीजें खोजते हैं। गूगल ने 2018 के सर्च ट्रेंड की रिर्पोट जारी कर दी है। जिसके तहत गूगल में 2018 में सबसे ज्यादा लोगों ने किन चीजों को खोजा है उसकी जानकारी दी गई है। टाइम्स नाउ की रिर्पोट के अनुसार इस बार लिस्ट में सबसे टॉप पर फीफा वर्ल्ड कप 2018 रहा। तो वहीं लोगों ने कारोबार, फाइनेंस और बिजनेस की दुनिया से संबंधित कई चीजों को भी खोजा।
हाउ टू कैटेगरी
सबसे पहले बात करते हैं हाउ टू कैटेगरी (कैसे करें की श्रेणी) की। जिसमें आधार को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें दूसरे नंबर पर रहा। 2018 में इसे लोगों ने बहुत ज्यादा सर्च किया। हाउ टू कैटेगरी में ही बिटक्वॉइन में निवेश कैसे करें ये पांचवे नंबर पर रहा, इसके बाद आयुष्माान भारत योजना के लिए कैसे अर्जी दें ये भी लोगों ने खूब सर्च किया।
बिजनेस और इंडस्ट्रियल कैटेगरी
बिजनेस और इंडस्ट्रियल कैटेगरी में लोगों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स, रेलवे रिक्रूटमेंट कंट्रोल बोर्ड, मटका सट्टा, डाउ जोंस इंडेक्स जैसे टॉपिक सर्च किए।
फाइनेंस कैटेगरी में
फाइनेंस सेक्टर में सबसे ज्यादा लोगों ने पीसी ज्वेलर्स को सर्च किया। इस कंपनी का शेयर 2018 में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में रहा। इसके बाद फाइनेंस की श्रेणी में डाउजोंस इंडस्ट्रियल इंडेक्स खोजा गया। शेयरिंग, टीसीएस और पासबुक भी लोगों ने गूगल पर बहुत सर्च किया।
लोगों ने जिज्ञासा के तौर पर यह सर्च किया
इसके अलावा लोगों ने जिज्ञासा के तौर पर IRCTC अकाउंट लॉगिन को सबसे ज्यादा खोजा। इसके बाद EPFO पासबुक, पीसीजे शेयर प्राइज, पीसी ज्वेलर्स शेयर प्राइज, टैक्स सेविंग इंवेस्टमेंट खोजा गया। तो वहीं टीएमबी इंटरनेट बैंकिंग, एचईजी शेयर प्राइज, इंफीबीम शेयर प्राइज, एसबीआई पर्सनल बैंकिंग और एचडीएफसी नेटबैंकिंग भी खूब खोजा गया।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications