पेट्रोल, डीजल के भाव में गुरुवार को गिरावट आई। बुधवार को तेल की कीमतें स्थिर थी। इसके चलते पेट्रोल का भाव 2018 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है।
पेट्रोल, डीजल के भाव में गुरुवार को गिरावट आई। बुधवार को तेल की कीमतें स्थिर थी। इसके चलते पेट्रोल का भाव 2018 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है।
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 69.74 रुपए और मुंबई में 75.36 रुपए प्रति लीटर हो गया। दोनों ही शहरों में पेट्रोल के भाव में 5 पैसे की कमी आई। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 72.36 रुपए और कोलकाता में 71.84 रुपए प्रति लीटर हो गया।

इसी तरह डीजल के भाव में दिल्ली में 7 पैसे की गिरावट आई और ये 66.72 रुपए प्रति लीटर हो गया। दिल्ली में डीजल का भाव अप्रैल 2018 के बाद सबसे निचले स्तर पर है। चेन्नई में डीजल का भाव 67.31 रुपए और कोलकाता में 65.51 रुपए हो गया। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत यहां देंखे।
वहीं नोएडा में पेट्रोल का भाव 69.75 रुपए हो गया। यहां डीजल का भाव 63.21 रुपए प्रति लीटर हो गया। गुड़गांव में पेट्रोल का भाव 70.78 रुपए और डीजल 63.83 रुपए पर पहुंच गया। अब दिल्ली में पेट्रोल नोएडा के मुकाबले ज्यादा सस्ता है। अपने शहर के डीजल के भाव यहां देखे।
भारत में पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना तय होते है। ये वैश्विक स्तर पर 15 दिन की तेल की औसत कीमतों और रुपए की डॉलर के मुकाबले चाल के हिसाब से तय होता है। कल हालांकि क्रूड के भाव में 8 फीसदी की तेजी आ गयी थी। पिछले 2 साल में क्रूड के भाव में ये सबसे बड़ी तेजी थी। ब्रेंट क्रूड का भाव 54 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। अक्टूबर से अब तक क्रूड के भाव में 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications