कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की आईसीआईसीआई बैंक से संबद्ध छह कंपनियों के बही-खातों की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है।
कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की आईसीआईसीआई बैंक से संबद्ध छह कंपनियों के बही-खातों की जांच काफी आगे बढ़ चुकी है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा दी गयी। वहीं मंत्रालय ने 23 अप्रैल को न्यू पावर रिन्यूबल्स समेत 6 कंपनियों की जांच करने के आदेश दिए थे।

वीडियोकॉन ग्रुप को परस्पर लाभ के आधार पर कर्ज देने के मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रमुख चंदा कोचर और उनके परिवार के सदस्यों के शामिल होने के आरोप हैं। यह आरोप है कि वीडियोकॉन ने न्यू पावर रिन्यूबल्स में निवेश किया। यह कंपनी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की है।
वहीं मामले में विवाद बढ़ने के बाद चंदा कोचर बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से अक्टूबर में हट गई थी।
आईसीआईसीआई विवाद से जुड़ी छह कंपनियों की जांच के बारे में पूछे जाने पर कॉर्पोरेट कार्य मामलों के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा कि यह काम काफी आगे बढ़ चुका है। हांलाकि ये जांच क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) कंपनी कानून, 2013 की धारा 206 (5) के तहत कर रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि क्षेत्रीय निदेशक जांच पूरी कर ली है। उन्होंने उनके बयान ले लिए जिनके उन्हें लेने थे। संभवत: वह रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। धारा 206 के तहत सूचना मांगने, बही-खातों की जांच करने के अधिकार दिये गये हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
