एटीएम कार्ड में बदलाव को लेकर आने वाली खबरों के बाद अब पासपोर्ट में बदलाव की न्यूज आ रही है। जी हां विदेश मंत्रालय चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी करने जा रहा है।
एटीएम कार्ड में बदलाव को लेकर आने वाली खबरों के बाद अब पासपोर्ट में बदलाव की न्यूज आ रही है। जी हां विदेश मंत्रालय चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी करने जा रहा है। इसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स और बेहतर प्रिंटिंग व पेपर क्वालिटी होगी। ई-पासपोर्ट की मैन्युफैक्चरिंग नासिक के Indian सिक्योरिटी प्रेस (ISP) में होगी। इसके लिए ISP को International Civil Aviation Organisation (ICAO) द्वारा मान्य खांचा और ऑपरेटिंग सिस्टम लेने के लिए टेंडर डालने की अनुमति दी गई है।
इस प्रक्रिया के पूरा होते ही ई-पासपोर्ट बनाए जाने का काम शुरु हो जाएगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई है।
ई-पासपोर्ट की खासियत
बता दें कि ई-पासपोर्ट में लगी इस चिप में आपकी सारी डिटेल्स, बायोमैट्रिक डाटा और डिजिटल साइन स्टोर किए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक चिप लगा यह ई-पासपोर्ट आपके पारंपरिक पासपोर्ट की जगह ले लेगा। यदि कोई इस चिप के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पासपोर्ट सेवा सिस्टम को इस बात का पता चल जाएगा जिससे पासपोर्ट ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाएगी। इस चिप में जानकारी कुछ ऐसे स्टोर रहेगी कि बिना पासपोर्ट को अपने पास रखे इस चिप को पढ़ा नहीं जा सकेगा।
सभी एम्बैसीज को जोड़ा जाएगा पासपोर्ट सेवा से
इसके अलावा विदेश में मौजूद देश की सभी एम्बैसीज को पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। फिलहाल अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय दूतावासों और कॉन्सुलेट्स को इससे जोड़ा जा चुका है।
7 दिन के अंदर मिलेगा नया पासपोर्ट
आपको बता दें कि पासपोर्ट का आवेदन मिलने के बाद पासपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपनी ओर से जरुरी जांच करने के बाद पासपोर्ट जारी करेगी। विदेश में भारतीय एम्बैसीज और कॉन्सुलेट्स में पासपोर्ट जारी करने के जिन मामलों में पुलिस वेरिफिकेशन की जरुरत नहीं है सात दिनों के अंदर तत्काल आधार पर नए पासपोर्ट जारी किए जाएंगे और पुराने पासपोर्ट को रीईश्यू किया जाएगा।
इन देशों में है ई-पासपोर्ट
यदि ई-पासपोर्ट की बात करें तो अमेरिका, इटली, जर्मनी, जापान, यूरोपीय देश, हांगकांग, इंडोनेशिया समेत दुनिया के तकरीबन 86 देशों में ई-पासपोर्ट चलन में हैं। खास बात यह है कि इसमें पाकिस्तान भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications