यहां पर 20 रुपए के नए नोट के बारे में बताएंगे, साथ ही नए आरबीआई के इस नए नोट के फीचर के बारे में भी बताएंगे।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी कि आरबीआई जल्द ही 20 रुपए का नया नोट जारी करेगा। RBI की ओर से जारी एक दस्तावेज में इस बारे में जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही 10, 50, 100 और 500 रुपए के मूल्य के नए नोट जारी कर चुका है। इसके अलावा बड़ी नोटों में 200 और 2000 के नए नोट जारी हो चुके हैं। बता दें कि 20 रुपए का यह नया नोट महात्मा गांधी की नई सीरीज में जारी होगा। साथ ही यह पहले जारी किए गए नोटों से आकार और डिजाइन में अलग होगा। तो वहीं पुरानी सीरीज में जारी नोट पहले की ही तरह चलते रहेंगे।
20 रुपए के नोटों का चलन
जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के हिसाब से 31 मार्च 2016 तक 20 रुपए मूल्य के 4.92 अरब नोट चलन में थे। मार्च 2018 में नोटों की संख्या बढ़कर करीब 10 अरब हो गई है। तो वहीं मार्च 2018 के अंत में, चलन में रहे कुल नोटों की संख्या में 20 रुपए के नोटों की हिस्सेदारी 9.8 प्रतिशत है।
20 रुपए के नए नोट के फीचर
यदि 20 रुपए के नए नोट की बात करें तो आरबीआई के एक नोटिफिकेशन के अनुसार नए नोट के नंबर पैनल में अंग्रेजी का अक्षर S होगा। नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि इस नोट का डिजाइन पूर्व में इसी श्रृंखला में जारी 20 रुपए के नोट के समान होगा।
20 रुपए के नए नोट के अन्य फीचर
इसके अलावा 20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत की फोटो होगी। रिर्पोट के अनुसार 20 रुपए के नए नोट पर यूनेस्कों की ओर से विश्व धरोहर के रुप में प्रचलित महाराष्ट्र की अजंता की गुफाओं की फोटो होगी। नया नोट पुराने नोट के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत छोटा होगा। 20 रुपए का नया नोट भी नोटबंदी के बाद जारी किए गए आधुनकि सुरक्षा फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। 20 रुपए के नए नोट में पुराने के मुकाबले मुख्य बदलाव रंग और स्मारक का ही है।
फीचर में यह भी
नोटों पर अंकित 20 RBI सील, महात्मा गांधी की तस्वीर, आरबीआई लेजेंड, गारंटी और प्रोमिस क्लॉज, गर्वनर के हस्ताक्षर, अशोका पिलर जो अब तक हीथ्रेटो में मुद्रित थे, अब वे इंटैगलिओ में ऑफसेट प्रिंटेट होंगे। तो वहीं नोट में बाएं तरफ बना हुआ वर्गाकार आइडेंटिफिकेशन मार्क हटा दिया जाएगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications