आज देशव्यापी हड़ताल होने से सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। लगभग 10 लाख बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होगा।
क्रिसमस के चलते एक ओर जहां बैंकों में छुट्टी थी तो वहीं दूसरी ओर आज देशव्यापी हड़ताल होने से सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। लगभग 10 लाख बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बैंकों का कार्य बुरी तरह से प्रभावित होगा। आपको बता दें कि 21 से 23 दिसंबर को भी बैंकों ने हड़ताल की थी, उसके बाद 24 दिसंबर को बैंक खुले थे। फिर 25 को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बंद थे तो वहीं आज हड़ताल के कारण बैंक बंद हैं लेकिन आज कुछ प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे।
इन वजहों से पूरे महीने बंद रहे बैंक
बता दें कि नए साल से ठीक पहले इतने दिन बैंक बंद होने के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर बैंकों की हड़ताल, फिर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार, क्रिसमस और फिर एक बड़ी हड़ताल से बैंकों का काम पूरी तरह से ठप हो गया है।
वेतन वृद्धि और बैंकों के विलय के विरोध में हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी के अनुसार बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के संगठन आयबॉक ने वेतनवृद्धि और बैंकों के विलय के विरोध में बैंकों की हड़ताल की घोषणा की थी। देश में करीब 3.2 लाख से अधिक बैंक अधिकारी पहले भी हड़ताल पर रहे थे, इस बीच कुछ क्षेत्रों में एटीएम में भी काफी दिक्कतें आयी थीं।
11वें द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता का भी विषय
तो वहीं बैंक कर्मचारियों के अनुसार मई 2017 को जमा हमारी मांगों के चार्टर के आधार पर 11वें द्विपक्षीय वेतन संशोधन वार्ता के लिए बिना शर्त आदेश पत्र जारी करने की मांग कर रही है। वेतन पुनरीक्षण पर बातचीत शुरु होने के 19 महीने बीत जाने के बाद भी इस प्रक्रिया में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
आज भी हड़ताल
गौरतलब है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों के विलय के विरोध में 26 दिसंबर को हड़ताल का आहवान किया है। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) शीर्ष 9 बैंक संघों की इकाई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications