सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कुंभ मेला 2019 के लिए विशेष तौर पर एक स्पेशल कार्ड लॉन्च किया है।
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कुंभ मेला 2019 के लिए विशेष तौर पर एक स्पेशल कार्ड लॉन्च किया है। लोगों को लेनदेन में आसानी हो इसलिए बैंक ने उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ साझेदारी की है।
ताकि कुंभ मेले के इस संस्करण में डिजिटलीकरण का मॉडल पेश किया जा सके। यह जानकारी पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी किए गए एक बयान के जरिए सामने आई है।

बता दें कि यह अनुमान लगाया गया है कि इस बार के कुंभ मेले में 12 करोड़ श्रद्धालु आ सकते है। यह मेला हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित होता है। बैंक का मानना है कि इस मेले का आयोजन लेनदेन को आसान बनाने के लिए और डिजिटलीकरण का उपयोग करने का एक अच्छा अवसर है।
बैंक ने जानकारी दी है कि दुकानों पर सुविधाजनक लेन-देन के लिए और सुविधा के लिए बैंक ने एक स्वदेशी उत्पाद पीएनबी रूपे कार्ड बनाया है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करेगा।
ई-रुपया कार्ड का ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
ई रुपया कार्ड के संदर्भ में जानकारी देते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने बताया हैं कि पूरे कुंभ मेले में पीएनबी के आउटलेट 24 घंटे खुले रहेंगे। इन आउटलेट्स पर नकद पैसे देकर प्रीपेड कार्ड लिया जा सकेगा।
बैंक की तरफ से 1000 दुकानदारों को स्वाइप मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इन मशीनों के जरिये ई-रुपया कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह कार्ड दुकानदार भी बेच सकेंगे। कार्ड की शेष राशि को आउटलेट पर जाकर लिया जा सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यात्रियों की भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे करीब 800 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी में जुट गई है। वहीं स्पेशल ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को मिले इसके लिए रेलवे की ओर से कुंभ मेला एप-2019 विकसित कर जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications