सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी, चेक करें रेट

कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोने के भाव में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव बढ़ गए हैं।

कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन सोने के भाव में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव बढ़ गए हैं। सर्राफा में सोने का भाव 175 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 32,275 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। तो वहीं चांदी का भाव 200 रुपए की तेजी के साथ 38,000 प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गया।

Gold And Silver Rates Increased, Check The Price

एक्‍सपर्ट के अनुसार मजबूत ग्‍लोबल संकेतों ने सोने के भाव में तेजी को सहारा दिया है। अमेरिका में सरकारी बंदी, चीन और अमेरिका के बीच चल रहे व्‍यापारिक तनाव और वैश्विक विकास दर की चिंता का सोने पर असर पड़ा। इस कारण लोगों ने सोना खरीदना शुरु कर दिया। भारत के विभिन्‍न शहरों में सोने का दाम

ग्‍लोबल स्‍तर पर न्‍यूयार्क में सोने का भाव 0.51 प्रतिशत बढ़कर 1,263.80 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी का मूल्‍य 0.41 प्रतिशत बढ़कर 14.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 175-175 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32,275 रुपए और 32,125 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। भारत के विभिन्‍न शहरों में चांदी का दाम

तो इसी प्रकार गिन्‍नी का भाव 25,000 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी का दाम 200 रुपए तेज होकर 38,000 रुपए पर पहुंच गया। साप्‍ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 37,496 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी सिक्‍का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत बना रहा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+