पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली।
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उपभोक्ताओं को राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 19 पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, और कोलकाता मे 20 पैसे, जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है।
महानगरों में पेट्रोल/डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.27 रुपए, 72.36 रुपए, 75.89 रुपए और 72.91 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।
चारों महानगरों डीजल के दाम क्रमश: 64.19 रुपए, 65.95 रुपए, 67.17 रुपए और 67.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आप अपने शहर के पेट्रोल की भाव को यहां देख सकते है।
3 महीने में क्रूड के भाव में 30 फीसदी की गिरावट
पिछले 2 महीने में दिल्ली में पेट्रोल का भाव 12 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 11 रुपए प्रति लीटर घट चुका है। पिछले 3 महीने में क्रूड के भाव में 30 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट और महीने के अंतिम दिनों में अमेरिकी डॉलर मांग के कारण रुपए में चार सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई तथा शुक्रवार को यह 48 पैसे की गिरावट के साथ 70.18 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अपने शहर के डीजल के भाव यहां देखें।
डॉलर मांग बढ़ने से रुपए की धारणा प्रभावित
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मुख्यत: तेल आयातक कंपनियों की डॉलर मांग बढ़ने से रुपए की धारणा प्रभावित हुई। गौरतलब है कि क्रूड ऑयल की कीमत और रुपए प्रति डॉलर से ही भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। हम अपनी जरूरत का अधिकतर तेल आयात करते हैं। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता है तो हमे आयात के लिए कम रुपए देने पड़ते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
