शुक्रवार को भी पेट्रोल- डीजल हुआ सस्‍ता, जान‍िए आज का रेट

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आज शुक्रवार को बड़ी राहत देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है।

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आज शुक्रवार को बड़ी राहत देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। ब्रेंट क्रूड 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया है। दूसरी तरफ रुपया भी डॉलर के मुकाबले 70 के नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके चलते 2 दिन स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट आ गई। पेट्रोल का भाव आज 20 पैसे और डीजल का भाव 15 पैसे घटा।

todays Petrol-Diesel Price Todays On 21st December

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 74.66 रुपए से घटकर 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गया। मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 76.08 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 73.11 रुपए और कोलकाता में 72.55 रुपए प्रति लीटर है।

इसी तरह दिल्ली में डीजल के भाव में 15 पैसे की गिरावट आई। दिल्ली में डीजल का भाव 64.39 रुपए, मुंबई में 67.39 रुपए, बंगलौर में 65.74 रुपए, चेन्नई में 67.98 रुपए और कोलकाता में 66.15 रुपए प्रति लीटर हो गया। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत आप यहां देख सकते है

प‍िछले 2 महीने में द‍िल्‍ली में पेट्रोल का भाव 12 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल का भाव 11 रुपये प्रति लीटर घट चुका है। हांलाकि बता दें क‍ि पिछले 3 महीने में क्रूड के भाव में 30 फीसदी की ग‍िरावट आ चुकी है। अपने शहर के डीजल की कीमत आप यहां देख सकते है

वहीं कल रुपया डॉलर के मुकाबले 69.70 पर बंद हुआ था। क्रूड साल में पहली बार 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे गया। इन दोनों से ही भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम तय होते हैं। हम अपनी जरूरत का अधिकतर तेल आयात करते हैं। अगर डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होता हैं तो हमें आयात के ल‍िए कम रुपये देने पड़ते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+