यदि आपको मदर डेयरी के प्रोडक्ट पसंद हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है क्योंकि अब कंपनी फूड आइटम के अन्य सेगमेंट में भी प्रवेश करने जा रही है।
यदि आपको मदर डेयरी के प्रोडक्ट पसंद हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है क्योंकि अब कंपनी फूड आइटम के अन्य सेगमेंट में भी प्रवेश करने जा रही है। मदर डेयरी फ्रूट एण्ड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने अपने हॉर्टीकल्चर ब्रांड के सफलता के चलते ताजा फलों, सब्जियों व अन्य किचन आइटम के ऑर्गेनिक रेंज को लॉन्च किया है। 'सफल ऑर्गेनिक' के नाम से पेश किए गए उत्पादों की यह नई रेंज सफल के मौजूदा खाद्य उत्पादों के साथ दिल्ली एनसीआर के 100 चुनिंदा सफल बूथों पर उपलब्ध होगी।

'सफल ऑर्गेनिक' ताजा फलों और सब्जियों जैसे सेव, अनार, मौसम्मी, नींबू, आलू, टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन आदि की व्यापक रेंज पेश करेगा। ये ताजा फल और सब्जियां महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मध्यपद्रेश और उत्तराखंड के सर्टिफाइड ऑर्गेनिक्स फॉम्स के किसानों से प्राप्त किए जाएंगे।
आपको बता दें कि ताजा फल और सब्जियों के अलावा सुफल ऑर्गेनिक किचन इन्ग्रीडिएन्ट्स की व्यापक रेंज भी पेश करेगा, जिसमें दालें, चाल, मसाले, बाजरा, मेवे, आटा, बेसन, चीनी, नमक, पोहा एवं बायो-डीग्रेडेबल एवं रीसाइक्लेब पैकेजिंग के ढेरों विकल्प शामिल हैं।
मदर डेयरी के डायरेक्टर के अनुसार उपभोक्ताओं की बढ़ती जरुरतों को ध्यान में रखते हुए हम ऑर्गेनिक फल, सब्जियों एवं किचन इन्ग्रीडिएन्ट्स की नई रेंज लेकर आए हैं, जो सभी विनियामकों, उद्योगों, गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुरुप हैं।
बता दें कि आने वाले समय में कंपनी अपनी 'सफल ऑर्गेनिक' रेंज में सीजनल फल एवं सब्जियां एवं शहद, रॉक साल्ट, साबुत मसालें एवं दालें भी पेश करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications