अब आप ट्रेन में ब्यूटी प्रोडक्ट, घरेलू जरुरत के सामान, फिटनेट प्रोडक्ट जैसे कई तरह के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे।
अभी तक आप ट्रेन में खाना खरीद सकते थे या फिर स्टेशनों पर आने वाले छोटे गरीब व्यापारियों द्वारा बेचे जाने वाले सामान। पर अब आप ट्रेन में ब्यूटी प्रोडक्ट, घरेलू जरुरत के सामान, फिटनेट प्रोडक्ट जैसे कई तरह के प्रोडक्ट खरीद सकेंगे। बता दें कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में सामान बेचने का ठेका एक कंपनी को दिया है। टाइम्स नाउ कि रिर्पोट के अनुसार 2 सेल्समैन कंपनी की आईडी और यूनिफॉर्म में शॉपिंग कार्ट लेकर चलेंगे।
जनवरी 2019 से शुरु होगी सेवा
यदि ऐसा होता है तो ट्रेनें भी एक तरह की अब चलती-फिरती शोरूम बन जाएंगी। भारतीय रेलवे इस सेवा को 16 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में शुरु करने वाला है। इस नई योजना को सबसे पहले इसे पश्चिम रेलवे की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। जनवरी 2019 से ये सेवा शुरु हो जाएगी। पहले चरण में इसकी 3 ट्रेनों से शुरुआत की जाएगी। इसमें मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस एक ट्रेन है। ये सेल्समैन कैश के अलावा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी पेमेंट लेंगे।
कंपनी को पांच साल के लिए 3.66 करोड़ रुपए का ठेका
इसके लिए पश्चिम रेलवे ने HBN प्राइवेट कंपनी को 5 साल के लिए 3.66 करोड़ रुपए में ठेका दिया है। यही कंपनी ट्रेन में सामान बेचेगी। फिलहाल, कंपनी गुटखा, तंबाकू, सिगरेट जैसे प्रोडक्ट कंपनी ट्रेन में नहीं बेच पाएंगे। यदि कोई यात्री सामान की जानकारी चाहता है तो उसे कैटलॉग भी दिया जाएगा।
नहीं बेच पाएंगे नशीले खाद्य पदार्थ
ये सेल्समैन, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट जैसे प्रोडक्ट ये कंपनी ट्रेन में नहीं बेच पाएगी। यदि कोई यात्री सामान की जानकारी चाहता है तो उसे कैटलॉग भी दिया जाएगा। ये सेल्समैन सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच ही सामान बेच पाएंगे। सभी 16 ट्रेन में ये सेवा 8 चरण में शुरु होगी।
रेलवे की अन्य सुविधाएं
भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधा बढ़ा रहा है। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में पश्चिम रेलवे ने ऐलान किया था कि वो TTE को हैंड हेल्ड डिवाइस देगा। इसके जरिए चलती ट्रेन में सीटों की स्थिति लगातार अपडेट होगी। जिससे आगे यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग में आसानी होगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications