भारत को अगले 20 साल में 320 अरब डॉलर मूल्य के 2,300 विमानों की जरूरत होगी। रुपये में यह राशि 22,45,364 करोड़ रुपये बैठती है।
भारत को अगले 20 साल में 320 अरब डॉलर मूल्य के 2,300 विमानों की जरूरत होगी। रुपये में यह राशि 22,45,364 करोड़ रुपये बैठती है। इनमें से 85 फीसदी विमान छोटे आकार के और शेष बड़े आकार वाले होंगे। यह अनुमान 2018 से 2037 की अवधि के लिए है।

हांलाकि बोइंग के अनुसार भारत को इस अवधि में 220 अरब डॉलर मूल्य के 1,940 सिंगल आइल, (सीटों के बीच में एक खाली मार्ग वाले छोटे विमान) विमानों की जरुरत होगी। वहीं साथ ही उसे 100 अरब डॉलर के 350 बड़ें विमानों की भी जरुरत होगी। इस अवधि में एक अरब डॉलर से कम मूल्य के 10 क्षेत्रीय जेट विमानों की जरुरत भी भारत को होगी।
बोइंग कर्मिशयल एयरप्लेन्स के सीनियर सेल्स वाईस प्रेजिडेंट (एशिया प्रशांत और भारत) दिनेश केसकर ने कहा कि भारत तेज रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज करता रहेगा। वहीं केसकर ने इस बात से भी अवगत कराया कि भारत का विमानन बाजार काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद ज्यादातर एयरलाइंस मुनाफा नहीं कमा पा रही हैं।
भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता घरेलू विमानन बाजार है। अक्टूबर में इसने लगातार 50वें महीने 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं बोइंग के मुताबिक, कम बजट और ईंधन की बचत को देखते हए 737 मैक्स विमान भारतीय कंपनियों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। भारतीय कंपनियों के लिए कम ईंधन खर्च करने वाले विभान तैयार किये जा रहे हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications