डॉक्टर 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के करीब 3000 डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं।
एक बार फिर हजारों डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिससे ओपीडी बंद रहेगी। इस बार डॉक्टर 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के करीब 3000 डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि, अगर उनकी यह मांग नहीं पूरी की जाती है तो वे 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों की इस हड़ताल से ओपीडी मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार इस विरोध में दिल्ली सरकार के सभी मेडिकल कॉलेज जैसे जीटीबी, एमएएमसी, अंबेडकर, डीडीयू और संजय गांधी मेमोरियल के रिजिडेंट डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत सुनवाई नहीं हुई तो 20 दिसंबर से अस्पताल की ओपीडी ठप्प कर देंगे। फिलहाल, इमरजेंसी सर्विस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
जी न्यूज ने अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार चोपड़ा ने बताया कि लंबे समय से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टर 7वां वेतन आयोग लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मांग करने के बाद भी अश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में डॉक्टरों के पास हड़ताल के अलावा अन्य कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को हड़ताल के बाद भी अगर प्रबंधन नहीं माना तो 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। उनका कहना है कि हड़ताल में दिल्ली सरकार के अधीन कॉरपोरेशन और केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेज के रेसिडेंट डॉक्टर भी शामिल हो सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications